Related Posts

टोहाना में मिला सिर- पैर कटा शव:पार्क के तालाब में पड़ा, काफी पुरानी डेडबॉडी, पुलिस कर ही जांच




फतेहाबाद के टोहाना शहर स्थित कल्पना चावला पार्क के तालाब में एक अज्ञात शव का धड़ मिलने से सनसनी फैल गई। फव्वारों के पास गंदगी के बीच मिले इस शव में सिर और पैर गायब हैं। प्रारंभिक जांच में शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सूचना मिलने पर टोहाना सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव के हिस्से को तालाब से बाहर निकाला गया और मामले की जांच जारी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक टोहाना की मोर्चरी में रखवाया गया है। तत्काल पोस्टमार्टम कराने की मांग इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता और गोताखोर नवजोत सिंह ढिल्लों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए, ताकि वैज्ञानिक जांच के माध्यम से मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। ढिल्लों ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि जिस कल्पना चावला पार्क को शहर की सुंदरता और लोगों के घूमने-फिरने के लिए विकसित किया गया है, वहां इस तरह गंदगी के बीच अज्ञात शव का मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से पार्क की सफाई व्यवस्था सुधारने, सुरक्षा बढ़ाने और पूरे मामले की गहन जांच करवाने की मांग की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें