Related Posts

करनाल में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर मेरठ रोड पर पुलिस की नाकाबंदी; बाइक भी जब्त




करनाल में “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.53 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार (आईपीएस) के दिशा-निर्देश पर की गई। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नशे की जड़ों को खत्म करना ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर मांगेराम ने बताया कि एएसआई उपकार अपनी टीम के साथ मेरठ रोड, करनाल पर गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ तस्कर नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही टीम ने रविदास चौक के पास नाका लगाकर संदिग्धों को काबू किया। मोटरसाइकिल सहित पकड़े गए आरोपी पुलिस ने मौके से 12.53 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कॉलोनी, करनाल निवासी सोनू पुत्र बीरबल और इंतजार पुत्र करमबीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध नशा कारोबार में शामिल बताए जा रहे हैं। नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 32-33, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचा जा सके। जनता से सहयोग की अपील यूनिट प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि कहीं भी नशा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल एनसीबीमानस.जीओवी.इन या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें