spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में एजेंसी कर्मियों से भिड़े सफाई कर्मचारी:डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने से रोका; वाहनों की हवा निकाली, फायर ब्रिगेड कर्मियों का समर्थन




फतेहाबाद जिले के टोहाना में दमकल कर्मियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों ने निजी ‘जय दुर्गा’ एजेंसी को भी काम नहीं करने दिया। एजेंसी के संचालक कुलदीप ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे शिव नंदी गौशाला में खड़े उनके सभी वाहनों को रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हड़ताली कर्मचारियों ने ड्राइवरों के साथ बदतमीजी की और टिप्पर के टायरों की हवा निकाल दी। ठेकेदार ने की शिकायत, भुगतान रुकने की आशंका कुलदीप ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और विभाग के निदेशक को इस संबंध में शिकायत भेजी है। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी के पास शहर से कचरा उठाने का पांच साल का ठेका है। काम ठप होने से पोर्टल पर वाहनों की जीपीएस रिपोर्ट नहीं जा रही, जिससे हाजिरी और भुगतान रुकने की आशंका है। दैनिक मजदूरों को हो रहा नुकसान एजेंसी के कर्मचारी जसवीर ने बताया कि वे प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान पर काम करते हैं। हड़ताल के कारण उन्हें काम करने से रोका जा रहा है और वाहनों के टायर पंचर कर दिए जा रहे हैं। जसवीर ने कहा कि एक दिन का समर्थन तो ठीक था, लेकिन तीन दिनों से काम बंद रहने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। हड़ताली कर्मचारियों ने मांगा अन्य कर्मियों का समर्थन हड़ताली कर्मचारी अब अन्य विभागों के कर्मियों से भी समर्थन मांग रहे हैं। ठेकेदार कुलदीप ने सरकार से मांग की है कि या तो हड़ताली कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएं या उन्हें काम करने दिया जाए। शहर में बढ़ी गंदगी, लोगों में नाराजगी तीन दिनों से सफाई कार्य बंद रहने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles