Related Posts

झज्जर सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन:अगस्त में हड़ताल की चेतावनी; फिर कूड़े के ढेर लगने की आशंका, 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल




झज्जर में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। बुधवार को झज्जर में कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते मांगें पूरी नहीं कीं तो प्रदेशभर में हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों के आंदोलन से लोगों में एक बार फिर शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने और कूड़े के ढेर लगने की चिंता बढ़ गई है। 13 मई के समझौते का हवाला सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में 30 जून तक कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया था। तय समय बीत जाने के बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई आदेश या नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। पहले जिला स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी, इसके बाद 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। झज्जर में हुए झाड़ू प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से वादे पूरे करने की मांग की। वहीं शहरवासियों का कहना है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है और शहर में फिर से गंदगी व कूड़े के ढेर लगने की स्थिति बन सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें