Related Posts

पंचकूला नाडा साहिब गुरुद्वारा के बाहर का शीशा तोड़कर चोरी:सड़क किनारे खड़ी थी कार; सोने का मंगलसूत्र और कैश ले गए चोर




हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे एक परिवार की कार का शीशा तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना मंगलवार शाम की है। शिकायत मिलने के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19, चंडीगढ़ स्थित सरकारी क्वार्टर निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे थे। गुरुद्वारा परिसर की पार्किंग में अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी कार मुख्य सड़क के किनारे अन्य वाहनों के साथ खड़ी कर दी और परिवार सहित गुरुद्वारा चले गए।
ये सामान हुआ चोरी जब परिवार वापस लौटा तो कार की बाईं ओर का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। कार की पिछली सीट पर रखा उनकी पत्नी का पर्स भी गायब था। पर्स में करीब 4 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की तीन बालियां (ईयररिंग्स) तथा अन्य सामान रखा हुआ था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
चल रही है जांच : SHO चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी PSI विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें