Related Posts

एक ही रात में तोड़े कई दुकानों के ताले:सांपला में चोरों ने लाखों की नकदी चुराई, सीसीटीवी तोड़ा, सामान को नहीं लगाया हाथ




रोहतक जिले के सांपला कस्बे में देर रात चोरों ने झज्जर रोड और खरखौदा रोड पर स्थित कई दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल नकदी ही चुराई और दुकान के अन्य सामान को हाथ भी नहीं लगाया। जानकारी के अनुसार, झज्जर रोड पर दो दुकानों और खरखौदा रोड पर तीन दुकानों में चोरी हुई। इसके अलावा, शहर चौकी के ठीक सामने स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर भी नकदी चुरा ली गई। इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खाद-बीज की दुकानों को भी बनाया निशाना बताया जा रहा है कि चोर वारदात को अंजाम देने से पहले दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हैं । चोरों ने सांपला बाजार में मनी ट्रांसफर और खाद-बीज की दुकानों को निशाना बनाया। सांपला में पिछले एक सप्ताह से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते सात दिनों में करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी हो चुकी है। इन लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में भारी रोष है और वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें