Related Posts

झज्जर में लंबे इंतजार के बाद मिले हैप्पी कार्ड:डेढ़ साल बाद बनकर आए, 3 हजार पात्र लाभार्थियों को किया गया वितरण




झज्जर जिले में लंबे इंतजार के बाद पात्र परिवारों को हैप्पी कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं। झज्जर रोडवेज डिपो ने दूसरे चरण में आए हैप्पी कार्डों का वितरण शुरू कर दिया है। अब तक झज्जर बस अड्डे से करीब 3 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। जिले के लिए इस चरण में करीब 17 हजार 500 कार्ड प्राप्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में अगस्त-सितंबर के दौरान करीब 29 हजार 500 हैप्पी कार्ड आए थे, जिनका वितरण पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष तक नए कार्ड नहीं पहुंचे। मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में दूसरे चरण के कार्ड मिलने के बाद अब लाभार्थियों को उनका वितरण किया जा रहा है। हैप्पी कार्ड योजना के तहत बीपीएल परिवारों और सालाना एक लाख रुपए से कम आय वाले पात्र लोगों को रोडवेज बसों में प्रति वर्ष 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है। जिन लाभार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जा रहा है, उन्हें बस अड्डे पर बुलाकर कार्ड सौंपे जा रहे हैं। एक साल बाद होगा कार्ड रिचार्ज रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, हैप्पी कार्ड की वैधता एक वर्ष की होती है। एक साल पूरा होने पर कार्ड को रिचार्ज किया जाएगा, जिसके बाद लाभार्थी अगले वर्ष भी 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। पहले चरण में वितरित किए गए कई कार्डों का रिचार्ज भी शुरू हो चुका है। महाप्रबंधक बोले- ओटीपी मिलने पर लें कार्ड रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक अनीत यादव ने बताया कि जिले में दूसरे चरण के हैप्पी कार्डों का वितरण लगातार जारी है। जिन लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंच चुका है, वे निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में करीब 17 हजार 500 हैप्पी कार्ड प्राप्त हुए थे, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इससे पहले आए करीब 29 हजार 500 कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें