झज्जर में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा आज हल्के में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान कई गांवों और प्रमुख चौकों से गुजरते हुए जनसंपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा आज और कल झज्जर व बादली क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। ग्वालिसन गांव से शुरू जारी कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा सुबह 9:30 बजे ग्वालिसन गांव से शुरू होकर तलाव गांव, भगत सिंह चौक, छिककारा चौक, अंबेडकर चौक, मेन बाजार, कुलदीप चौक, राव तुलाराम चौक, जिला बार एसोसिएशन और आर्य नगर से होते हुए दोपहर 3 बजे छोटू राम चौक तक पहुंचेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम गुरुग्राम के अग्रवाल भवन में प्रस्तावित है। राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना इस यात्रा को कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही चर्चा है कि राहुल गांधी भी जल्द इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रेसवार्ता में किया गया था दावा गौरतलब है कि एक दिन पहले झज्जर में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यात्रा का रूटमैप साझा किया था। उन्होंने दावा किया था कि यात्रा के समापन पर राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार ‘सद्भाव यात्रा’ का समापन 5 मई को रोहतक हल्के में प्रस्तावित है। इससे पहले गुरुग्राम में भी यात्रा निकलेगी, जहां राहुल गांधी के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान करीब 5 किलोमीटर पैदल चल सकते हैं। झज्जर में किन चेहरों की होगी मौजूदगी झज्जर हल्के में इस यात्रा के दौरान कौन-कौन से प्रमुख नेता शामिल होते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के मुताबिक जिले के तीनों कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं और यात्रा को लेकर उत्साहित भी हैं। हालांकि कल की बैठक् में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अलावा कई पदाधिकारियों ने दूरी बनाई थी, लेकिन कुछ पुराने कांग्रेसियाें के अलावा दीपेन्द्र के भी कुछ करीबी चौधरी बीरेंद्र सिंह की बैठक में दिखाई दिए थे।
Source link
झज्जर में आज प्रवेश करेगी बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा:पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कर चुके हैं दावा, यात्रा में शामिल होगें राहुल गांधी
