Related Posts

पानीपत में नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत का मामला:शवों का आज होगा पोस्टमॉर्टम, 4 दिन बाद घर में होने वाली शादी पर फैसला आज




हरियाणा के पानीपत के गांव बबैल से पलहेड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा का शिकार हुए दोनों नाबालिग बच्चों के शवों का आज गुरुवार को पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं, घर में 3 दिन बाद होने वाली लड़की की शादी पर भी परिवार के लोग आज फैसला लेंगे। शादी की तारीख को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चे कई फुट दूर उछल कर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर खड़े थे, तभी कार ने मारी टक्कर हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान गांव बबैल निवासी 7 वर्षीय विनित पुत्र सोनू और 14 वर्षीय गुणीत पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। गुणीत परिवार का इकलौता चिराग था। उससे बड़ी लड़की है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के पास ही सड़क पर थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। विनीत तीसरी कक्षा में पढ़ता था, जबकि गुनीत आठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों के पिता ड्राइवरी करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में राहगीर और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल बच्चों को तुरंत निजी वाहनों की मदद से पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें