सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति शेरगढ़ गांव के पास सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, शेरगढ़ गांव के निकट भुल्लर वाला टाल के पास लोगों ने लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पुलिस और जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही जनसेवा एकता ट्रस्ट के एंबुलेंस चालक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंजाब का रहने वाला मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की पहचान पंजाब के गांव खुड्डियां निवासी दर्शन सिंह (70) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह वर्तमान में पंजाब के गांव बडिंग खेड़ा में अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। एंबुलेंस चालक मनोज कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए दर्शन सिंह को संभाला और उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने समय पर सहायता पहुंचाने के लिए जनसेवा एकता ट्रस्ट की एंबुलेंस टीम और पुलिस की सराहना की।
Source link
डबवाली में सड़क किनारे बेसुध मिला बुजुर्ग:जनसेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया, पंजाब का रहने वाला
