पड़ोसी महिला ने कहा कि आरोपी बच्ची को कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।
कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
.
बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए चॉकलेट दी थी और धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
परिवार ने फगवाड़ा सिटी थाने में केस दर्ज कराया।
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाती थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, बीते कल 4 जून को बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें महिला ने कहा- हमारी चार वर्षीय बच्ची नियमित रूप से मोहल्ले के श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाती थी। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का बेटा बच्ची को अपने साथ ले गया।
मासूम ने घर लौटकर आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए चॉकलेट दी थी और धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
लड़के ने बच्ची को कमरे में बंद किया
परमजीत कौर ने बताया कि पाठी के लड़के ने बच्ची को कमरे में बंद कर लिया और गलत हरकत की। बच्ची डेली गुरुद्वारा आती है। लड़के ने गलत काम करने के बाद बच्ची को डराया और टाफियां देने का लालच दिया। उसे ये भी कहा कि किसी को मत बताना।
प्रधान ने भी साथ नहीं दिया। जब पता चला तो प्रधान ने कहा कि कैमरे देखते हैं, कल देखेंगे। महिला ने कहा कि लोगों के एकत्र होने पर दबाव बनाया और लड़के को पकड़ा गया। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा का प्रधान कैमरे देखने का ही आश्वासन देता रहा, लेकिन जब लोगों ने सवाल उठाया कि कैमरे तो दरबार में लगे हैं, उसने गलत काम कमरे के अंदर किया है और वहां कैमरे नहीं हैं।
महिला बोली- पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई
थाने पहुंची महिला ने बताया कि दो-तीन दिन पहले एक बच्ची के साथ कथित तौर पर गुरुद्वारे के पाठी के बेटे ने गलत काम किया था। उन्होंने कहा कि यह बात शुरू में सामने नहीं आई, लेकिन अब मामला खुलकर सामने आ गया है। महिला ने कहा कि जो हुआ वह बहुत गलत है और आरोपी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां और बच्चे सभी के सांझे होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला ने बताया कि उन्हें बच्ची का नाम नहीं पता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी लोग थाने गए हुए हैं और वह खुद भी थाने में मौजूद हैं। उनके अनुसार आरोपी का नाम शायद हरमन है और वह ओंकार नगर का रहने वाला है। उसका घर गुरुद्वारे के पास ही बताया जा रहा है।
महिला ने कहा कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई है। उनकी जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 23 साल है।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ने कहा कि जब हमें घटना का पता चला तो उसे तुरंत जवाब दे दिया। हमने इस आरोपी को नहीं रखा।
गुरुद्वारा साहिब प्रधान बोले- हमने उसे हटा दिया
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ने कहा कि ये जो भी हुआ गलत ही हुआ है, सही नहीं हुआ। मैं गुरुद्वारे का प्रधान हूं। हमने इस आरोपी को नहीं रखा है। जब हमें घटना का पता चला तो उसे तुरंत जवाब दे दिया। आज उससे चाबी भी ले ली है। उसका सारा सिस्टम यहां से खत्म कर दिया है। ऐसे बंदे को कैसे रख सकते हैं। वो हेड ग्रंथ रणजीत सिंह का लड़का है।
मामले की जांच कर ही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए फगवाड़ा सिटी थाना की एसएचओ (SHO) अमनप्रीत कौर ने पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
*************
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाब- बच्ची के रेप-मर्डर की कहानी: अकेली पाकर घर में घुसा 40 साल का पड़ोसी; चिल्लाते हुए मां को बताने की बात कही तो फंदे से लटकाया
पंजाब के मोगा में 40 साल के शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी और मां को बताने की बात कहने लगी, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे कमरे के पंखे से फंदे पर लटका दिया।(पढ़ें पूरी खबर)
