Top 5 This Week

Related Posts

गैंगस्टरां ते वार:नशा तस्करों के 583 ठिकानों पर छापेमारी, 353 लोग दबोचे



चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 186वें दिन राज्य में गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के चिन्हित 583 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने 353 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे 3 हथियार बरामद किए। 244 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई, जबकि 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 511वें दिन 68 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 481 ग्राम हेरोइन, 40 किलो भुक्की, 567 नशे की गोलियां और 1040 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 11 लोगों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में उपचार के लिए प्रेरित किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें