फरीदाबाद जिले में एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे थे। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मा
.
मृतक की पहचान ब्रजकिशोर (56) के रूप में हुई है। उनके बेटे बबलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके माता-पिता खेड़ी के पास भारत कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे और इसी काम से परिवार का गुजारा चलता था।
सिविल अस्पताल की मोर्चरी।
करंट लगने से दूसरी मंजिल से नीचे गिरा
बबलेश ने बताया कि 6 जून को उनके पिता गांव भूपानी स्थित गणेश कॉलोनी में विजय नाम के व्यक्ति के मकान पर काम करने गए थे। वहां मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था। जिस मकान पर काम हो रहा था, उसके ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही थी। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक को इस खतरे की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं किए और काम जारी रखा।
शिकायत के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच ब्रजकिशोर दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी सामान या निर्माण सामग्री का संपर्क हाईटेंशन बिजली की लाइन से हो गया। इससे उन्हें तेज करंट लग गया। करंट का झटका लगने के बाद वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भूपानी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
बबलेश ने बताया कि वह उस समय उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थे। उन्हें घटना की जानकारी शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मिली। सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस में शिकायत दी।
भूपानी थाना के सब-इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक विजय के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
