रोहतक की ओमेक्स सिटी में रात को एक व्यक्ति पर गोलियों से जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान एक गोली व्यक्ति की कमर में लगी, जो भागता हुआ अपने घर की तरफ गया और गाड़ी की चाबी लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। वहीं, सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान करीब 48 वर्षीय लवलेश उर्फ पप्पू पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव डीघल हाल ओमेक्स सिटी के रूप में हुई। लवलेश ओमेक्स सिटी में चार मंजिला मकान बना रहा है। रात को 8 बजे के बाद वह गली में घूम रहा था, इसी दौरान दो युवक पैदल आए और लवलेश पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली लवलेश की कमर में लगी। आरोपियों से बचने के लिए लवलेश भागा और फोन पर बात करते हुए बोला कि जल्दी आ जाओ, मुझे गोली लगी है। इसके बाद लवलेश घर की तरफ गया और चाबी लेकर गाड़ी में बैठकर निजी अस्पताल चला गया। पुलिस मामले में कर रही जांच
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें ओमेक्स सिटी में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक व्यक्ति को गोली लगी है, जो निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और घायल के बयान भी लिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
