Related Posts

झज्जर में अवैध पार्किंग पर पुलिस का एक्शन:अब फोटो खींचते ही सीधे घर पहुंचे रहें हैं चालान, हाईटेक तरीके से कार्रवाई




झज्जर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। अब नियम तोड़ने वालों पर हाईटेक तरीके से कार्रवाई की जा रही है, जिसमें मौके पर ही वाहन की फोटो लेकर ऑनलाइन चालान सीधे वाहन मालिक के घर और मोबाइल पर भेजा जा रहा है। हाईटेक हुई झज्जर ट्रैफिक पुलिस झज्जर ट्रैफिक पुलिस अब पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर काम कर रही है। पहले जहां चालान प्रक्रिया धीमी और सीमित थी, वहीं अब पुलिसकर्मी मौके पर ही मोबाइल से फोटो लेकर तुरंत ऑनलाइन चालान काट रहे हैं। इससे कार्रवाई तेज और पारदर्शी हो गई है। हर वाहन पर नजर, कोई नहीं बचेगा पुलिस के अनुसार अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान सभी प्रकार के वाहनों पर लागू है। चाहे कार हो, बाइक या ई-रिक्शा—अगर वाहन गलत जगह खड़ा पाया गया तो तुरंत चालान किया जा रहा है। सड़क की निर्धारित पट्टी के अंदर खड़े वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कैसे बनता है चालान – पूरी प्रक्रिया ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहले वाहन की फोटो लेते हैं, फिर चालान ऐप में वाहन नंबर दर्ज करते हैं। नंबर डालते ही वाहन मालिक की पूरी डिटेल सामने आ जाती है। इसके बाद संबंधित कैटेगरी में चालान दर्ज किया जाता है और उसका मैसेज सीधे मालिक के मोबाइल पर पहुंच जाता है। 500 रुपए का चालान, रोजाना 50 से ज्यादा कार्रवाई अवैध पार्किंग के लिए “कैटेगरी 49” के तहत 500 रुपये का चालान किया जा रहा है। पुलिस रोजाना करीब 50 से ज्यादा चालान काट रही है। सोमवार को भी शहर में विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों के आदेश पर सख्ती ट्रैफिक पुलिस जवान संजय और सुनील ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। उनका कहना है कि शहर में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि बेवजह चालान से बचा जा सके और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें