![]()
झज्जर नगर परिषद के वार्ड-13 में 10 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नई मतदाता सूची से करीब 300 वोट काट दी गई हैं, जबकि दूसरे वार्डों के लोगों के नाम इसमें जोड़ दिए गए हैं। इसे लेकर वार्डवासियों ने साजिश और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जिन लोगों की वोट काटी गई हैं, वे आदर्श नगर क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं और पिछले नगर परिषद चुनाव में मतदान भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस बार उनके नाम सूची से हटा दिए गए। असली वोटर हटाए, बाहरी जोड़ दिए स्थानीय निवासी नवीन तक्षक, चीनू और सुभाष रोहिला ने कहा कि कई परिवार 1975 से आदर्श नगर में रह रहे हैं, लेकिन उनके नाम नई वोटर लिस्ट से गायब हैं। उनका आरोप है कि वार्ड-11 और अन्य क्षेत्रों के ऐसे लोगों के नाम जोड़े गए हैं जिनका वार्ड-13 से कोई संबंध नहीं है। लोगों का कहना है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित किए जा सकें। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उपचुनाव में सीधा मुकाबला, भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर वार्ड-13 की यह सीट पूर्व पार्षद हिमांशु के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर हिमांशु के भाई को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व पार्षद गुल्लू गुज्जर के बेटे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला सीधा और प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। अब निगाह प्रशासन पर वार्डवासियों का कहना है कि यदि वोटर लिस्ट में संशोधन नहीं किया गया तो कई वास्तविक मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित रह जाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायतों की जांच कर सूची में सुधार करता है या मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव कराता
Source link
झज्जर नगर परिषद उपचुनाव में वोटर लिस्ट पर बवाल:वार्ड-13 से 300 वोट कटने का आरोप, लोगों ने बताई साजिश, दूसरे वार्डों के नाम जोड़ने का दावा







