spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में मारुति कर्मी की सड़क हादसे में मौत:फर्जी नंबर प्लेट लगी कार ने ठोका; बाइक सवार 2 साथी घायल




सोनीपत जिले में खरखौदा-सैदपुर रोड पर फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार मारुति कंपनी के 3 कर्मचारियों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार का टायर पंचर होने के कारण गाड़ी रुक गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबन शुरू कर दी है। कमरे पर लौट रहे थे तीनों दोस्त जानकारी अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले आज्ञानन्द (FTE, मारुति कंपनी, IMT खरखौदा) अपने दोस्त सिकंदर (निवासी हिसार) और हेमंत पहाड़े (निवासी बैतूल, मध्य प्रदेश) के साथ बाइक पर सवार होकर खरखौदा से रामपुर कुंडल स्थित अपने किराए के कमरे पर जा रहे थे। बाइक सिकंदर चला रहा था, आज्ञानन्द बीच में और हेमंत पीछे बैठा हुआ था। जिले सिंह फार्म हाउस के पास कार ने मारी टक्कर जैसे ही ये लोग खरखौदा से सैदपुर की तरफ बढ़े, जिले सिंह फार्म हाउस के पास पीछे से आ रही एक सफेद रंग की डिजायर कार के चालक ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हिसार के रहने वाले सिकंदर की मौत हो गई। कार का टायर हुआ पंचर टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का टायर पंचर हो गया और गाड़ी वहीं रुक गई। कार पर टेम्परेरी नंबर प्लेट लगी हुई थी, लेकिन जब घायलों के साथियों ने मोबाइल ऐप के जरिए इसकी जांच की, तो कार का असली रजिस्ट्रेशन नंबर कोई दूसरा पाया गया। सहकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के समय पीड़ितों के पीछे ही बाइक पर आ रहे मारुति कंपनी के अन्य साथी भूपेंद्र और अभिषेक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत दिल्ली के औचंदी स्थित रेडियस अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दिल्ली के बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल (रोहिणी) और रेडियस अस्पताल (औचंदी) पहुंची। खरखौदा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 281 (तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125B (गंभीर चोट पहुंचाना), और 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles