spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झगड़े के बाद दो युवकों को गाड़ी से रौंदा था, गिरफ्तार




चंडीगढ़ | सेक्टर-26 स्थित क्लब की बैकसाइड पर शनिवार को मर्सिडीज चालक ने बापूधाम निवासी अमजद और सेक्टर-44 निवासी अलाइसप्रीत के ऊपर कार चढ़ा दी थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया है। युवक की पहचान गुड़गांव के अखिल के रूप में हुई है, जो पंचकूला में दोस्त के पास आया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। अस्पताल में दाखिल अमजद और अलाइसप्रीत को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मामले के अनुसार शनिवार को क्लब के बाहर अलाइसप्रीत अपनी गाड़ी को बैक कर रहा था। उसकी गाड़ी मर्सिडीज से मामूली सी टच हो गई थी। इसको लेकर अलाइसप्रीत और अखिल में बहस हो गई। शनिवार शाम 6:30 बजे आरोपी ने गाड़ी को बैक किया और एक युवक को पिछले टायरों के नीचे रौंदा। कुछ मीटर तक गाड़ी को बैक करता गया। इसके बाद भागते समय एक अन्य युवक को सामने से रौंदा और टक्कर मारकर फरार हो गया। दोनों घायल युवकों के अन्य दोस्त इन्हें उठाकर जीएमसीएच-32 इलाज के लिए ले गए। पुलिस को सूचित किया। जब आरोपी चालक टक्कर मारकर भाग रहा था तो उसे रोकने के लिए कुछ युवकों ने पत्थर भी मारे। इससे मर्सिडीज का पिछला शीशा टूट गया था। सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रत्तन छुट्टी पर हैं, जिस कारण पुलिस स्टेशन का चार्ज सेक्टर-19 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरिता राय को दिया हुआ है। इंस्पेक्टर सरिता राय अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए गईं। फुटेज और चौराहों पर लगे अन्य कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया। टक्कर मारने से पहले नंबर प्लेट उतारी, बाद में लगा ली आरोपी युवक ने गाड़ी से रौंदने से पहले नंबर प्लेट उतार दी थी। रौंदने के बाद थोड़ी दूर बाद फिर नंबर प्लेट लगा ली। वहीं, जिन युवकों को चोटें लगी हैं, वे भी अपने दोस्तों के साथ क्लब आए थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles