spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जोधपुर में RSS की शाखाओं का हुआ संगम:5 हजार स्वयंसेवक हुए शामिल, वक्ता बोले- संघसेवक की लाठी समाज की रक्षा का कराती भान




जोधपुर के चामी पोलो मैदान पर रविवार की शाम हवा में भगवा ध्वज की लहर और हजारों स्वयंसेवकों के घोष की गूंज सुनाई दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 200 विद्यार्थी शाखाओं का यह संगम था, जहाँ पांच हज़ार से अधिक स्वयंसेवकों ने एक साथ शाखा का अनुभव लिया और सामूहिक नमस्ते सदा वत्सले की प्रार्थना की। इसमें मुख्य वक्ताअखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद ने कहा कि संघ की शाखा कोई आम सभा नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की एक फैक्ट्री है – जो राष्ट्र की मज़बूती और धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को तैयार करती है। स्वयंसेवक शाखा में साथ लाठी लेकर आते हैं जो मन को आत्मविश्वास देती है। वहीं समाज की रक्षा का भान कराती है।
कार्यक्रम को लेकर महानगर कार्यवाह भरत जांगिड़ ने बताया- कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद व मंच पर विभाग संघचालक जगदीश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बताया इसमें 18 नगर की 146 बस्तियों की 200 विद्यार्थी शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल हुए। एक साथ सभी ने मातृभूमि को वंदन किया तो उपस्थित हर कोई देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आया। एक घंटे की शाखा के तहत 5 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने एक साथ योग व्यायाम और खेल के माध्यम से शारीरिक किया। सभी एक एक साथ भगवा ध्वज का प्रणाम कर ‘नमस्ते सदा वत्सले’ प्रार्थना वाचन किया। राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण करती संघ की शाखा संगम में आए मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद ने कहा- संघ की शाखा कार्यकर्ता निर्माण की फैक्ट्री है, जो राष्ट्र की मजबूती, धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। पहली बार संघ स्थान पर आकर भगवा ध्वज प्रणाम करते ही स्वयंसेवक बन जाता है और रोज की साधना व तप से कार्यकर्ता बनता है। संघ की शाखा में पथ संचलन में होने वाले घोष वादक स्वयंसेवक ही होते हैं। जो निरंतर अभ्यास से दक्ष होते हैं। घोष हमें एक साथ एक दिशा ने चलने का भाव जागृत करता है।
इस प्रकार के उत्कृष्ट कार्यकर्ता बनने के लिए और हिंदू समाज को जागृत करते हुए संगठित करने के लिए हर रोज शाखा आने का संकल्प लेकर सभी जाएं, तभी यह संगम की सफलता होगी। कार्यक्रम में महानगर संघचालक प्रकाश जीरावला प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज कुमार, विभाग प्रचारक मंगलाराम महानगर प्रचारक हार्दिक सहित प्रमुख पदाधिकारी संगम अवलोकन किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles