spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में खराब सड़क के कारण बाइक फिसली:हादसे में महिला के सिर में लगी चोट, लोगों ने प्रशासन से मरम्मत की मांग उठाई




अबोहर क्षेत्र में खराब सड़कों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में, उपमंडल के गांव दानेवाला निवासी एक महिला आज सुबह बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती करीब 32 वर्षीय रूबी, जो दानेवाला निवासी करण की पत्नी हैं, ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में काम कर रहे अपने जीजा को खाना देने गई थीं। वापसी के दौरान, सड़क खराब होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर काफी दूर तक घसीटती चली गईं। पीड़िता के सिर में लगी चोट इस हादसे में रूबी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके पति और अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सिर में अधिक चोटों के कारण उन्हें सीटी स्कैन करवाने के लिए रेफर किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बल्लूआना के निकट खराब सड़क के कारण एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया था। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और प्रशासन से इन खराब सड़कों की ओर तत्काल ध्यान देने और उनकी मरम्मत करवाने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles