Related Posts

जुलाना में मृतक के परिजनों का हंगामा:अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, बोले- हत्याकांड में बड़ी साजिश, दो दिन पहले हुई हत्या




जींद जिले में जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में हुई हत्या के मामले में शनिवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हत्या में केवल गिरफ्तार किए गए आरोपी ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच करने और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजन लगातार नारेबाजी करते रहे। थाना प्रभारी ने समझाकर शांत कराया सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के समझाने और निष्पक्ष जांच के भरोसे के बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने मृतक का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। शव मिलने पर भाई ने दर्ज कराया था केस बता दें कि, नंदगढ़ गांव के करीब 40 वर्षीय चांद की हत्या कर दी गई थी। हत्या को दो लोगों ने अंजाम दिया था। घटना के दो दिन बाद शव मिलने पर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिजनों का मानना है कि यह हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें और लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने दोहराया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें