spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जीवनसाथी ऐप से इंटरकॉस्ट मैरिज, हनीमून पर ही अनबन:पंचकूला में पति, सास-ससुर पर केस, पत्नी का आरोप-रिश्तों में आई पति की महिला मित्र




हरियाणा के पंचकूला में जीवनसाथी ऐप से शुरू हुआ रिश्ता हनीमून पर ही बिगड़ गया। जिसके बाद कुछ समय तक महिला ने ठीक चलाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। शिकायतकर्ता कृति शर्मा की शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में धारा 316(2) व 85 BNS के तहत पति हिमांशु, सास मंजू व ससुर संजीव डूडेजा पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली निवासी कृति शर्मा ने बताया कि शादी से पहले और बाद में उनसे कई तथ्य छिपाए गए और विवाह के बाद लगातार मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया। कृति के अनुसार उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए हिमांशु डुडेजा से हुई थी। 2024 में दोनों परिवारों की सहमति से रोका और सगाई हुई, जिसके बाद जनवरी 2025 में चंडीगढ़-जीरकपुर में शादी संपन्न हुई। हनीमून से ही शुरू हो गई अनबन महिला के अनुसार, हनीमून के दौरान भी पति का व्यवहार असामान्य रहा और वैवाहिक संबंध सामान्य नहीं बन पाए। इसके बाद पति ने कई बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और यहां तक कह दिया कि “उसे शादी नहीं करनी चाहिए थी”। कृति ने यह भी आरोप लगाया कि पति का एक महिला मित्र के साथ नजदीकी संबंध था, जिससे विवाद बढ़ता गया। अलग रहने के बावजूद विवाद जारी मई 2025 में दोनों परिवार से अलग होकर फ्लैट में रहने लगे, लेकिन वहां भी पति ने दूरी बना ली। खर्चों को लेकर भी विवाद हुआ और महिला को आर्थिक रूप से परेशान किया गया। कुछ समय बाद पति घर छोड़कर चला गया। ससुराल पक्ष ने उनका स्त्रीधन लौटाने से इनकार कर दिया और शर्त रखी कि पति को लॉकर का जॉइंट होल्डर बनाया जाए। काफी दबाव के बाद आंशिक सामान ही वापस किया गया। प्री-टाइप्ड एग्रीमेंट पर साइन करवाए महिला का कहना है कि 16 जून 2025 को ससुराल पक्ष ने उल्टा उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस स्टेशन में दबाव डालकर एक प्री-टाइप्ड एग्रीमेंट पर साइन करवाए गए। दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत और काउंसलिंग की कोशिश हुई, लेकिन हर बार विवाद बढ़ता गया। महिला का आरोप है कि पति बार-बार तलाक की धमकी देता रहा और आखिरकार संपर्क भी तोड़ लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles