जींद जिले में सीआईए टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन चोरी और लूट की वारदातों का खुलासा किया है। जिसमें बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक और एक पिस्तौल भी शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए अनूप सिंह ने बताया कि सीआईए जींद की टीम को सूचना मिली थी कि तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा, निवासी राजपुरा भैण, जिन्होंने लगभग 8-9 दिन पहले रेलवे रोड जींद अंडरपास के पास एक बैंक गार्ड से पिस्तौल के बल पर एक डोगा जैसी बंदूक और एक पिस्तौल छीनी थी। उनके पास और भी अवैध पिस्तौल हैं। सूचना मिली कि वे दोनों इस समय राजपुरा भैण से मिर्चपुर रोड पर तेजबीर उर्फ तेजा के खेत में मौजूद हैं। इस पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों लड़कों को पकड़ लिया। गार्ड से छीने गए हथियार भी मिले पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र भीम सिंह और तेजबीर उर्फ तेजा पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी राजपुरा भैण, जिला जींद के रूप में हुई है। उनकी तलाशी ली गई और सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने कई वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि 22 जून 2026 को उन्होंने इसी बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड जींद से अंडरपास की तरफ जाते समय एक बैंक गार्ड से पिस्तौल के बल पर यह डोगा जैसी बंदूक और 32 बोर की पिस्तौल छीनी थी। इसके अलावा, वर्ष 2023 में दोनों ने बस अड्डा जींद के पास से एक अन्य गार्ड से 12 बोर की एक बंदूक भी छीनी थी। आरोपियों से 400 कारतूस बरामद तलाशी के दौरान, दोनों के बीच रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से 1 डोगा जैसी 12 बोर की बंदूक, 5 देसी 315 बोर की पिस्तौल और 1 अन्य 12 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। बैग से तीन काले रंग के पॉलीथिन भी मिले। इन पॉलीथिन को खोलकर देखने पर, पहले पॉलीथिन से 315 बोर के 114 कारतूस, दूसरे पॉलीथिन से 32 बोर के 51 राउंड और तीसरे पॉलीथिन से 12 बोर के 229 कारतूस बरामद हुए। कुल मिलाकर, आरोपियों के पास से 400 कारतूस जब्त किए गए हैं। चोरी की बाइक से जा रहे थे आरोपी तेजबीर उर्फ तेजा और अरूण द्वारा ली बिना नम्बर की स्प्लेंडर प्लस बाइक को चेक किया तो उसके इंजन नम्बर और चैसिस नम्बर को ग्राइंडर द्वारा मिटाया हुआ है। जिसके बारे दोनों ने बताया कि यह बाइक उन्होने करीब ढाई महीने पहले स्कीम नंबर 6 से एक होटल के पास से चोरी की थी। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
जींद में हथियारों समेत 2 बदमाश गिरफ्तार:2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 कारतूस बरामद; बैंक गार्ड की बंदूक भी मिली
