spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में पैसे के लेन-देन में हुई कारोबारी की हत्या:बचने के लिए पड़ोसी के घर में घुसना चाहता था; चाचा समेत 5 पर FIR




जींद के गांव हाट में बिल्डिंग मैटिरियल कारोबारी गुरुदत्त उर्फ कल्लू की गोलियां मारकर हत्या के मामले में चाचा पर ही केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने 5 लोगों को नामजद किया है। यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा माना जा रहा है। यह FIR कारोबारी की बहन रेखा की शिकायत पर दर्ज हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को हमलावरों ने कारोबारी का पीछा किया। उसने बचने के लिए पड़ोसी के गेट में घुसने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने से गिर गया। उसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अब जानिये…बहन ने क्या बयान दिए 15 जुलाई को भी मिली थी धमकी बहन रेखा के मुताबिक, पहले भी चन्द्र हांस और उसके पिता रामफल ने घर में आकर धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा था कि गुरुदत्त उनके घर रुपये मांगने आता है। वे कोई पैसा नहीं देंगे। अगर गुरुदत्त फिर आया तो जान से मरवा देंगे। 15 जुलाई की शाम को चक्रवर्ती दो साथियों के साथ आकर खुलेआम धमकी देकर गया था। 5 के खिलाफ केस दर्ज सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- चकरा उर्फ चक्रवर्ती, अंशुल सिटौंडी, हाट के कृष्ण उर्फ सोनू, चन्द्र हांस और रामफल सहित एक अन्य के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles