![]()
सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसकी पहचान हेड कांस्टेबल टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस की टीम नशा तस्कर को पकड़ने गई थी। आरोपी तस्कर को पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ भी लिया, परंतु आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच उसके परिजन पहुंचे और आते ही उन्होंने ईंट-पत्थराव शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, ये घटना घुकांवाली गांव की है और आरोपी पर पहले भी मुकदमे दर्ज है। इसके बावजूद वह नशा तस्करी में जुटा हुआ था। इस पर हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (HSNCB) यूनिट डबवाली ने थाना ओढ़ा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 7.52 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों एवं डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 एवं 85 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एचएसएनसीबी डबवाली की टीम को सूचना मिली कि गांव घुकांवाली निवासी केवल उर्फ केली अपने घर के बाहर हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर दबिश के लिए पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। आरोपी ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। उसके परिजन ईंट, पत्थर और डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस कर्मचारी हेड कांस्टेबल टिंकू के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को सरकारी अस्पताल ओढ़ा भेजा गया। इस बीच हमले में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी की जेब से एक पारदर्शी पन्नी बरामद हुई, जिसमें 7.52 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अन्य अपराधों के संबंध में बीएनएस की धारा 115, 121, 132, 221 एवं 3(5) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उनकी तलाश में जुटी है। जल्द पकड़ा जाएगा।
Source link
डबवाली में पुलिस टीम पर पथराव, एक हेड कांस्टेबल घायल:हेरोइन तस्कर पकड़ते ही शोर मचाने लगा, परिजनों ने छुड़वाने को किया हमला







