spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:एक की मौत, दो दोस्त घायल; ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा




पानीपत पुलिस लाइन के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की लापरवाही से युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी खत्म कर गांव सिवाह लौट रहे थे दोस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो पानीपत की सुमित इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से काम करता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अमित अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने पैतृक गांव सिवाह जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पुलिस लाइन के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही तोड़ा दम, दो साथी अस्पताल में भर्ती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर बैठे उसके दोनों साथी लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 2022 में हुई थी शादी, परिवार में कोई बच्चा नहीं अमित की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों और गांव सिवाह में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने रोते हुए बताया कि अमित की शादी साल 2022 में हुई थी और अभी उसके परिवार में कोई बच्चा भी नहीं है। शादी के महज चार साल बाद ही अमित की मौत से उसकी पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles