spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ के 14 गांवों में बनेंगे बस क्यू शेल्टर:37.10 लाख रुपए आएगी लागत; 3 माह में होगा निर्माण, काफी समय से उठ रही थी मांग




महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों में जल्द ही बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर 37 लाख 10 हजार रुपए की लागत आएगी, जिससे ग्रामीण यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने जानकारी दी कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से बस स्टैंडों पर यात्रियों के बैठने और धूप, बारिश तथा अन्य मौसमी परिस्थितियों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था की मांग की जा रही थी। सरकार ने अब इस मांग को स्वीकार करते हुए बस क्यू शेल्टरों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत बांस खुड़ाना, भूरजट, भांडोर नीची, गुलावला, भालखी, पथरवा, निम्भेहड़ा, बलायचा, खातोद, आदलपुर, पालड़ी, भगड़ाना, जोनावास और नांगल सिरोही गांवों के बस स्टैंडों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में यात्रियों को मिलेगी बैठने की सुविधा इन गांवों के हजारों ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी, महिलाएं और बुजुर्ग प्रतिदिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। वर्तमान में बस स्टैंडों पर बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस क्यू शेल्टर के निर्माण से यात्रियों को धूप, बरसात और सर्दी से बचाव के साथ-साथ बैठने की सुविधा भी मिलेगी। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बस क्यू शेल्टरों का निर्माण कार्य लगभग तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सकेगा। विधायक बोले- पर्यावरण अनुकूल की दिशा में बढ़ रहा परिवहन विधायक कंवर सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा के जींद जिले से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय बताया। विधायक के अनुसार, यह भारत को स्वच्छ, हरित और अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली की ओर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। नए आयाम स्थापित करेगा और आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को अनेक नई जनहितकारी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles