spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट संपन्न:छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, फोक डांस में दीपिका प्रथम, विजेता हुए सम्मानित




महेंद्रगढ़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रांगण में आयोजित खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कल्चरल फेस्ट में महेंद्रगढ़ खंड के सरकारी विद्यालयों के लगभग 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और नाट्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और अनुशासन उल्लेखनीय रहा। खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्किट प्रतियोगिता में ढाढोत की टीम प्रथम प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार, स्किट प्रतियोगिता (कक्षा 5वीं से 8वीं) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाढोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ प्रथम रहा। रागनी प्रतियोगिता (9वीं से 12वीं) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बूचोली के शिवम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाढोत की प्रतिभा प्रथम रहीं। फोक डांस में पालड़ी पनिहारा ने बाजी मारी फोक डांस (सोलो) प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पालड़ी पनिहारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुडाना की दीपिका विजेता रहीं। इसके अतिरिक्त, ग्रुप फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समापन समारोह में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ़ खंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने दी विजेताओं को बधाई समापन समारोह में शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी, विद्यालय प्रमुख एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश शर्मा (झाड़ली), सुशील लांबा (एबीआरसी), रोहित यादव (एबीआरसी) और समिना यादव (एबीआरसी) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नरेश गोयल, ईश्वर चंद्र, दीपक शर्मा, पूजा शर्मा, अनीता यादव, बीना यादव, मुकेश कुमार, हरीश रोहिल्ला, सूर्यकांत यादव, संजय कुमार, सतन सिंह, शालू शर्मा, ज्योति यादव, अरुण कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के मुख्याध्यापक,प्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles