Related Posts

जींद में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:दादा खेड़ा मंडप से चुराए 20 रुपए बरामद; मुकुट और चांदी के सिक्के ले गया था




जींद जिले में थाना अलेवा पुलिस ने एक चोरी के मामले में कोथ कलां निवासी विकास उर्फ धमाईनाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 20 हजार 600 रुपए बरामद किए हैं। थाना अलेवा प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पेगा गांव निवासी प्रेमदास ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव पेगा स्थित दादा खेड़ा के मंडप से अज्ञात चोर ने 8 मुकुट और 8 चांदी के सिक्के चुरा लिए थे। चोरी के 20 हजार 600 रुपए बरामद इस शिकायत के आधार पर अलेवा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(2) और 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने 7 जून 2026 को आरोपी विकास उर्फ धमाईनाथ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 20 हजार 600 रुपए बरामद किए गए। आरोपी विकास उर्फ धमाईनाथ को माननीय कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें