गुरुग्राम जिले में स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन के तत्वावधान में कृष्ण मंदिर, झाड़सा में दिव्य वाणी सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई, जिसे तपोभूमि जटेला धाम आश्रम, माजरा (झज्जर) के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान की ब्रांड एंबेसडर साइक्लिस्ट स्वीटी मलिक ने यात्रा का नेतृत्व किया। सत्संग को संबोधित करते हुए महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता सेवा, सत्संग और सदाचार में निहित है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज का युवा वर्ग नशे और तनाव की गिरफ्त में है। ऐसे समय में संतों की वाणी और श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश उन्हें सही दिशा प्रदान कर सकता है। संकल्प के साथ पौधारोपण भी किया गया महंत राजेंद्र दास महाराज ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा सभी जीवों के प्रति प्रेम व करुणा का भाव रखने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान “आओ मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं” संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और पौधा वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर मास्टर वेदपाल, एसएचओ गुगन राम, डीएसपी मान सिंह, जगदीश राठी, सरपंच शेर सिंह, प्रधान नरेश ठाकरान, वीरेंद्र कादयान, देवेंद्र मुंडसा, राकेश बजाज, नरेंद्र चौहान, जसवंत, सतवीर, सुखवीर, नकुल, अमित, जगदीश, शिवा जी, पवन, विनोद, शुभम, सोनू यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Source link
गुरुग्राम में नशा मुक्ति साइकिल यात्रा शुरू:पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने दिखाई झंडी, 'धरती को हरा-भरा बनाएं' संकल्प के साथ बांटे पौधे
