![]()
जालंधर के सेलिब्रिटी फैशन स्टोर पर शुक्रवार दोपहर हुए हमले के मामले में एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया। उसने कहा कि तुम लक्ष्य बोल रहे हो न। मेरा फोन क्यों काटा था। लक्ष्य ने जवाब दिया कि आवाज क्लीयर नहीं आ रही थी। इस पर कॉलर ने कहा कि अब गोली से आवाज क्लीयर हो गई।
तुमने मेरी कॉल को लाइटली ले लिया था। हम वही हैं जिन्होंने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी निज्जर का कपूरथला में काम किया था। कॉलर ने जब फोन किया तब शोरूम पर पुलिस के बड़े अफसर भी मौजूद थे। लक्ष्य ने धमकी भरी कॉल को स्पीकर पर पुलिस को भी सुनाया।
खुद को डोनी बल का छोटा भाई बताने वाले ने कहा कि लग गया पता अब। कल तो तुमने नाम सुनकर फोन काट दिया था। तुम्हें दरअसल बहम हो गया था। इसलिए तुझे ट्रेलर दिया है। अब तो तुम्हें सब समझ आ ही गया होगा।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर को जालंधर के किशनपुरा में BMS फैशन पर दो बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी थी। गोली शोरूम के शीशे में लगी थी जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। गोली चलाने के बाद फिर से धमकी भरी कॉल आई थी। शोरूम के मालिक सुभाष वर्मा ने दावा किया था कि उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जानें धमकी भरी रिकॉर्डिंग में किसने क्या कहा… कॉलर: हेलो
लक्ष्य: हां जी, हां जी। कॉलर: लक्ष्य बोल रहा है मेरा भाई।
लक्ष्य: हां जी, हां जी। कॉलर: हां जी मेरे भाई, मैंने कहा पता चल गया? कल फोन लगाया था तुझे, तूने नाम सुनकर फोन काट दिया था।लक्ष्य: नहीं, आवाज नहीं आ रही थी। आवाज नहीं आ रही थी, इस वजह से काटा था। कॉलर: आवाज अब आई है?
लक्ष्य: हां जी। कॉलर: गोली की आवाज से अब क्लीयर हो गया होगा। तुझे ना शायद वहम हो गया था कि हवा में फोन आया है, ठीक है? और अब तुझे आवाज अच्छी तरह पता चल गई है। यह तो सिर्फ तुझे मैंने ट्रेलर दिया है फोन काटने का, ठीक है? अब मेरी बात सुन अच्छी तरह। यह जो गोपी निज्जर का काम (हत्या) हुआ था ना, वो करवाने वाला बोल रहा हूं, डोनी बल का छोटा भाई। लक्ष्य: हां जी, हां जी।
Source link
जालंधर BMS फैशन गोलीकांड-पुलिस के सामने धमकी:कॉलर ने कहा-आवाज क्लीयर न आने से मेरा फोन काटा था न, अब गोली से आवाज क्लीयर हो गई







