Related Posts

जालंधर में भज्जी के घर के बाहर लिखा 'गद्दार':AAP यूथ विंग का LPU-हरभजन के घर पर प्रदर्शन; पोस्टरों पर भी कालिख पोती




जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की और उनके घर पर ‘गद्दार’ लिख दिया। इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब के गद्दार’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर गद्दारी की है। मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गद्दार, पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे की गई। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला भी जलाया। सिर पर काली पट्टियां बांधकर पहुंचे आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान, AAP कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘गद्दार’ शब्द लिखा। इस दौरान, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो कुछ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। पार्टी तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं मान गौरतलब है कि एक दिन पहले मान ने कहा था कि भाजपा वाले हमारी सरकार के कामों से डरे हुए हैं। इन्होंने जरूर सर्वे करवाया होगा, जिसमें उन्हें पता चला होगा कि उनकी स्थिति बिल्कुल मजबूत नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे धोखा करता है, तो वे उसे पीढ़ियों तक याद रखते हैं।” मान ने कहा था कि मैं सख्त शब्दों में इस चीज की निंदा करता हूं। अमित शाह को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि भगवंत मान का कोई विकल्प नहीं है। रवनीत बिट्‌टू तीन-चार दिन पहले राघव चड्‌ढा को गालियां निकाल रहे थे। अब कैसे मिलेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें