जालंधर के फिल्लौर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बाइबल के अंग फाड़ दिए। उसकी पत्नी बाइबल पढ़ रही थी जिससे गुस्से में आकर उसके पति ने यह हरकत की। महिला के मुताबिक पति ने उसे कहा कि अगर तेरा यीशु तुझे बचाने वाला है, तो उसे बुला ले, वह आकर तुझे बचा ले। बेअदबी का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया। इससे माहौल तनावपूर्ण है लेकिन पुलिस ने सारा इलाका कंट्रोल में ले रखा है। बेअदबी के मामले में अहम बात ये भी है कि इस केस में पंजाब की AAP सरकार के नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि उसमें ईसाईयों के धार्मिक ग्रंथ बाइबल को शामिल नहीं किया गया था। बाइबल की बेअदबी को लेकर महिला ने क्या बताया बेअदबी को लेकर DSP की 2 अहम बातें
Source link
