Related Posts

जालंधर में एक नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने हेरोइन बरामद किया, NDPS एक्ट में केस दर्ज; पूछताछ जारी




जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) रेंज की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 414 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र के ऊधनवाल निवासी हरमिंदर सिंह उर्फ हरम के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी हरमिंदर सिंह ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब 10 साल से नशा तस्करी के धंधे में शामिल था। यह कार्रवाई डीआईजी रेंज जालंधर के दिशा-निर्देशों पर की गई। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमिंदर सिंह गांव ऊधनवाल में नशा सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 414 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हीरो होंडा HF डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह नशा कहां से प्राप्त करता था और आगे कहां-कहां इसकी सप्लाई करता था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें