प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के दौरान उनके सिर पर सजी हरे रंग की पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने बांधी। सनप्रीत ने यह तीसरी बार प्रधानमंत्री को पगड़ी पहनाई है। इस बार सनप्रीत को प्रधानमंत्री के लिए हरे रंग की सेमी पटियाला शाही पगड़ी सजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज दो मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी। सनप्रीत के अनुसार, पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा, “पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है।” सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत करें, लेकिन पगड़ी सजाने पर पूरा ध्यान होने के कारण वे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की पगड़ी सजाना उनके लिए गर्व और एक यादगार अनुभव रहा।
Source link
जालंधर के सनप्रीत ने बांधी PM की पगड़ी:2 मिनट में बांध दी पटियाला शाही पगड़ी, PM ने कहा था पिछली बार से बेहतर चाहिए
