कपूरथला थाना सदर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे हथियार के स्रोत और अन्य संबंधित पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। एएसआई जतिंदरपाल सिंह के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी जब उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब अकादमी, लक्खन कला के पास बाबा दो रुखा की जगह, लक्खन कला डेरे के पास एक स्विफ्ट कार (नंबर PB-65V-6637) खड़ी है। पुलिस जांच में जुटी इस कार में गांव लक्खन खुर्द निवासी गुरमेज सिंह उर्फ लाडी सवार था। सूचना के मुताबिक, उसके पास एक अवैध पिस्टल थी और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। मैगजीन में कोई कारतूस नहीं मिला। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
कपूरथला में वारदात की फिराक में बैठे युवक को दबोचा:कार से अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
