मोगा जिले के धर्मकोट में विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धर्मकोट पुलिस ने इंग्लैंड ओपन वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला गांव बड्डूवाल निवासी कुलविंदर कौर (50) की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। कुलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि तरनतारन जिले के खडूर साहिब तहसील के गांव तख्तूचक निवासी रविंदर सिंह ने उनके बेटे दमनप्रीत सिंह को इंग्लैंड में ओपन वर्क परमिट पर भेजने का वादा किया था। पुलिस जांच में जुटी आरोपी रविंदर सिंह ने कुल 14 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 3 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे और एक इकरारनामा भी किया गया था। हालांकि, तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी न तो दमनप्रीत सिंह को वीजा मिला और न ही उसे विदेश भेजा गया। जब कुलविंदर कौर ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इस शिकायत की जांच मोगा के उप पुलिस कप्तान (पीबीआई) होमिसाइड एवं फॉरेंसिक द्वारा की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर धर्मकोट थाने में आरोपी रविंदर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
इंग्लैंड भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी:वीजा नहीं मिला; धर्मकोट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
