Related Posts

घर में घुसने से रोका तो दंपती को पीटा, 5 आरोपियों पर एफआईआर



लुधियाना| थाना जोधेवाल पुलिस ने घर में जबरन घुसने का प्रयास करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 333, 115(2), 126(2), 351(2), 191(3) और 190 के तहत एफआईआर नंबर 137 दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंदर सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान किसी ने घर का गेट बजाया। जब वह बाहर निकला तो देखा कि मंजीत कुमार पुत्र शाम महतो, निवासी गली नंबर-2, मोहल्ला गोविंदपुरी, आजाद नगर, दुर्गा माता मंदिर के नजदीक, रणजीत, संजीव तथा दो अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर गली में खड़े थे। आरोपी जबरन उसके घर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी पत्नी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें