फतेहाबाद जिले के टोहाना खंड के समैण गांव में रविवार को एक 34 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। सुरेंद्र कुमार अपने घर के कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह और नाक से खून निकलने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। टोहाना सदर थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवारजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Source link
फतेहाबाद में युवक की संदिग्ध मौत:चारपाई पर पड़ा था शव, मुंह और नाक से निकल रहा था खून
