जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पचरंगा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। तड़के सुबह दिया वारदात को अंजाम यह सनसनीखेज वारदात भोगपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव पचरंगा की है। यहां रहने वाले NRI मदन लाल के घर को निशाना बनाया गया। घटना 23 तारीख की सुबह करीब 3:29 बजे हुई। उस समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। CCTV में कैद हुए हमलावर पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए, जिन्होंने हेलमेट पहन रखे थे। उन्होंने घर के बाहर रुकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले के पीछे ‘लड़की’ का विवाद! सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस फायरिंग की घटना के पीछे किसी लड़की से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस पहलू पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रही है और हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को घर के बाहर से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हेलमेट पहने हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
Source link
