Related Posts

जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय-संगोष्ठी में पलवल के जनक चौहान होंगे शामिल:जालंधर से रसायन विज्ञान में कर रहे PHD; शोध उपलब्धि करेंगे प्रस्तुत




पलवल जिले के औरंगाबाद गांव के जनक चौहान जर्मनी में आयोजित होने वाली 12वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह संगोष्ठी 4 से 6 मई तक चलेगी, जहां वे अपनी शोध उपलब्धि प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन विश्वभर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख मंच है, जहां नवीन शोध कार्यों पर चर्चा होती है। जनक चौहान वर्तमान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में पिछले चार वर्षों से रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनक चौहान को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा सरकारी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। जर्मनी का वीजा भी मिल चुका बता दें कि जनक चौहान को जर्मनी का वीजा भी मिल चुका है, जिससे वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपनी स्नातक (बीएससी) की पढ़ाई एआरएसडी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से और परास्नातक (एमएससी) की पढ़ाई एनआईटी जालंधर से पूरी की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें