spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर की रेडियो होस्ट को नशा तस्करी में सजा:कनाडा में चलाती हैं रेडियो, 83 करोड़ की ड्रग मिली, साढ़े 5 साल की जेल




कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो ब्रॉडकास्टर सुखविंदर कौर संघा को अमेरिका से ड्रग्स तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया था। 15 अप्रैल को ब्रिटिश कोलंबिया की सुप्रीम कोर्ट ने उनको साढ़े पांच साल जेल की सजा सुनाई है। 47 साल की संघा जालंधर जिले के नकोदर से संबंधित परिवार से हैं।
हालांकि इनका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उन्होंने पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत में अपनी पहचान बनाई थी। वह फ्रीलांसर रेडियो और टीवी होस्ट हैं। देखते ही देखते वह पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा बन गईं। उनके शो में अक्सर हाई-प्रोफाइल राजनेता, पुलिस अधिकारी और मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं।
संघा की गिरफ्तारी से कनाडा में रह रहे पंजाबी मूल के लोगों को झटका लगा है। लोगों ने कहा कि इसे पूरे पंजाबी समुदाय को ड्रग तस्करी से जोड़कर देखा जाता है। पहले ही कनाडा में पंजाबियों के खिलाफ हेट स्पीच के मामले बढ़े हैं। इस घटना के बाद पंजाबी समुदाय फिर से कनाडाई लोगों की नजर में आ जाएगा।
संघा के पकड़े जाने की कहानी- न्यू वेस्टमिंस्टर की अदालत ने कहा-जेल में आत्मचिंतन करें
न्यू वेस्टमिंस्टर की अदालत में फैसला सुनाते हुए जज ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों का व्यापार केवल अपराध नहीं है। इसके समाज पर घातक परिणाम होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघा जेल में बिताए जाने वाले समय का उपयोग आत्मचिंतन के लिए करेंगी। अपनी शोज में अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाली संघा का खुद ड्रग तस्करी जैसे संगीन अपराध में फंसना ब्रिटिश कोलंबिया के पंजाबी समुदाय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles