spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में दिनदहाड़े बंद मकान से चोरी:घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ




पानीपत जिले के बापौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरामपुर गेट के पास एक घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार मजदूरी पर गया हुआ था और बच्चे स्कूल गए थे। घर सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। काम से लौटे तो टूटा मिला ताला बहरामपुर गेट निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बुधवार, 15 अप्रैल को वह और उसका परिवार रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। शाम को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब थी। ये सामान हुआ चोरी पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से ये सामान चुराया है… पुलिस जांच में जुटी राजकुमार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपना सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles