spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जाखल में कार की टक्कर से किसान की मौत:इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था; हिसार में तोड़ा दम




फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में कार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शकरपुरा की ढाणी लखुवाली निवासी बलदेव सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अब पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक के चाचा शकरपुरा की ढाणी लखुवाली निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा बलदेव सिंह (47) 23 जुलाई की शाम को अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की ऑल्टो कार के ड्राइवर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। परिजनों ने तुरंत उन्हें निजी वाहन से हिसार के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हाे गई। लापरवाही से चलाई, इसलिए हुई टक्कर सुखदेव सिंह का आरोप है कि ऑल्टो कार का ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से कार चला रहा था, जिसके कारण यह टक्कर हुई और उनके भतीजे बलदेव सिंह की जान चली गई। जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles