spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab breaking news updates chandigarh Jalandhar amritsar ludhiana headlines pspcl employee strike



पीएसपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुलाजिम

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मास लीव लेकर 21 जुलाई से लगातार हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पीएसपीसीएल का सप्लाई सिस्टम लड़खड़ाने लगा है। कंज्यूमर कंप्लेंट कर रहे हैं और घंटों तक उनकी कंप्लेंट सॉल्व नहीं हो रही।

.

पब्लिक की परेशानी को देखते हुए पीएसपीसीएल मैनेजमेंट कर्मचारियों को काम पर लौटने को कह रही है, लेकिन कर्मचारी दो-दो दिन करके हड़ताल आगे बढ़ा रहे हैं। पीएसपीसीएल मैनेजमेंट ने अब हड़ताल कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए नो वर्क नो पे का फॉर्मूला लागू करने के आदेश जारी कर दिए। पूरी खबर पढ़ें…

पठानकोट जेल में हवालातियों में झड़प, एक कैदी घायल

पठानकोट के सब जेल में बंद हवालातियों के बीच झड़प हो गई। एक ने दूसरे हवालाती पर कुछ ग पदार्थ फेंककर उसे झुलसा दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि कैदी करीब 50 से 60 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज, अमृतसर रेफर कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles