spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:अज्ञात वाहन ड्राइवर टक्कर मारकर भागा, पहचान नहीं हो पाई




कैथल में पूंडरी क्षेत्र के गांव भाना में एक अज्ञात वाहन का ड्राइवर सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की अनुमानित आयु करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। राहगीरों ने दी सूचना राहगीरों ने जैसे ही घटना को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां पर व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। न ही उसके पास कोई दस्तावेज मिला। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान का प्रयास किया जा रहा पूंडरी थाना के एडिशनल एसएचओ देव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद कैथल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है, जिसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों में भी पुलिस द्वारा व्यक्ति के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पहचान हुई तो शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, नहीं तो सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उसका संस्कार करवा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles