Related Posts

जमानत मिलने के बाद मजीठिया बोले-'टाइगर हाले जिंदा है':सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर; कहा-हक-सच के लिए बुलंद करते रहेंगे आवाज




शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। अमृतसर में 16 जून को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गुरु साहिब का शुकराना अदा किया और कहा कि यह सब गुरु की असीम कृपा और आशीर्वाद का परिणाम है। अपने संदेश के अंत में, उन्होंने गुरु साहिब से हमेशा सच और इंसाफ के लिए लड़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी आवाज हक और सच के लिए हमेशा बुलंद होती रहेगी। मजीठिया ने अपने संदेश का समापन “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोष के साथ किया। मजीठिया ने अपने संदेश में कहा, “कल जब मेरा फैसला आया, तो एक और फैसला आया जिसमें वे कसूरवार निकले जिन्हें भगवान भूल गया है।” उन्होंने अपने अंदाज में आगे कहा, “रंगे बिल्ले नू कह देओ, टाइगर हाले जिंदा है।” यह कटाक्ष उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को किया जिन्हें कल एक वीडियो सही निकलने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब से सजा दी गई थी। अदालत के फैसला सत्य की जीत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और श्री गुरु नानक देव जी महाराज की कृपा का भी उल्लेख किया। मजीठिया के अनुसार, इन्हीं की कृपा से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य, साहस और दृढ़ता बनाए रखने की शक्ति मिली। उन्होंने अदालत के फैसले को सत्य की जीत बताया और कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। मजीठिया ने साध संगत, अपने समर्थकों, मजीठा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों और पूरे पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी ने उनके लिए अरदास की और उनका हौसला बढ़ाया। लोगों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया मजीठिया ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा हक और सच की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने भविष्य में भी लोगों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ केवल राजनीतिक विचारधारा के कारण अन्याय किया जा रहा है, और ऐसे लोगों के साथ खड़ा होना वे अपना फर्ज समझते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें