spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जगराओं में नशा तस्करों की शिकायत करने वाले पर हमला:घर पर ईंट-पत्थर बरसाए; पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए




जगराओं में नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत करने वाले एक व्यक्ति के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया है। यह घटना थाना सिटी के नजदीक मोहल्ला रानी वाला खूह में हुई, जिससे पंजाब सरकार और पुलिस के नशा विरोधी अभियान की गोपनीयता और प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहल्ला रानी वाला खूह निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके इलाके में कुछ लोग कथित तौर पर चिट्टा (सिंथेटिक नशा) बेच रहे हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और लड़कियों व आम लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि नशे की लत कई नौजवानों की जिंदगी बर्बाद कर रही है। पुलिस को दी थी गुप्त सूचना सुखदेव सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पुलिस विभाग को एक गुप्त शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि यह जानकारी कथित नशा तस्करों तक पहुंच गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ित सुखदेव सिंह हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन अब उन्हें अपनी जान और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए हमलावरों के साथ-साथ प्रशासनिक लापरवाही भी जिम्मेदार होगी, क्योंकि उनकी गुप्त शिकायत सुरक्षित नहीं रह सकी। हमले के बाद सुखदेव सिंह ने थाना सिटी जगराओं के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित बोला- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई उनके मुताबिक, मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन कथित हमलावरों के बारे में बताने के बावजूद कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहले लिखित शिकायत देने को कहा और फिर कार्रवाई करने की बात कहकर वापस चले गए।पीड़ित ने पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही इस पूरे मामले को लेकर जब लुधियाना देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगो पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई भी है इस मामले में आरोपियों को बख्शा नही जाएगा वही वह खुद अपने स्तर पर मामले जांच करेगे



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles