करनाल में अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।
करनाल में नीट 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 3 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2732 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेश
.
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश
डीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से हो। इसके साथ ही दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए रैम्प और व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग का उचित प्रबंध किया जाए।

करनाल में अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई और चार कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। डीसी ने कहा कि परीक्षा एजेंसी के निर्देशों के अनुसार, केंद्रों में मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और केवल अधिकृत व्यक्ति ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे।
प्रश्न पत्र पहुंचाने की प्रक्रिया होगी पारदर्शी
उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक और वापस उत्तर पुस्तिकाओं को लाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षा निगरानी में होनी चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षार्थियों के लिए बसों का होगा प्रबंध
प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीईओ रोहताश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







