Related Posts

चेयरमैन के घर यूपी के बदमाश ने किए थे फायर:मुठभेड़ में पकड़ा गया, दोनों पांव में लगीं गोलियां; दो पहले पकड़े जा चुके




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के लाडवा स्थित घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर को सीआईए-एक की टीम ने मुठभेड़ में काबू किया। नोनी राणा गैंग के मुख्य शूटर अर्जुन निवासी कोसीकला जिला मथुरा यूपी के दोनों पांव में गोलियां लगीं। अर्जुन को तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फायरिंग में सीआईए की टीम में शामिल कांस्टेबल विकास को गोली लगी। गनीमत रही कि कांस्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। दोनों ओर से 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। टीम ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक और पिस्टल बरामद की। सूचना पर पहुंची टीम सीआईए-एक के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की छानबीन के लिए लाडवा में मौजूद थी। बीती रात करीब 10 बजे टीम को सूचना मिली कि हिनौरी रोड पर बगैर नंबर की बाइक पर संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने उस युवक को घेर रोकने की कोशिश की। अचानक कर दिया फायर टीम को देखकर उस युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। खुद का बचाव करते हुए टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। इसमें एक गोली कांस्टेबल विकास कुमार को लगी। विकास कुमार ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उसका बचाव हो गया। जवाबी कार्रवाई में हुआ जख्मी फायरिंग के दौरान टीम ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी की तरफ से फायरिंग नहीं रुकी, तो जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पांव में गोलियां लगीं। जख्मी होने पर टीम ने उसे काबू कर लिया और तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उसका इलजा शुरू करवाया। 15-16 अप्रैल को चलाई थीं गोलियां अर्जुन ने 15-16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर चेयरमैन के घर पर 18 राउंड से ज्यादा फायर किए थे। फायरिंग में घर के शीशे चकनाचूर हो गए थे। इस दौरान रजनीश बंसल का कर्मी अंदर ही मौजूद थी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पहले पर्ची फेंकी, फिर फायरिंग फायरिंग से पहले अर्जुन ने चेयरमैन के घर के अंदर गेट से पर्ची फेंकी थी। इस पर्ची पर अंग्रेजी में Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal Jaldi milte hai’ लिख था। शूटर्स ने रजनीश बंसल को डराने के लिए उनके घर पर गोलियां चलाई थीं। घटना से 2 दिन पहले बंसल अपने इस घर में आए थे। जनवरी में रंगदारी मांगी कर्मी ओम प्रकाश के मुताबिक, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी मिली थी। रंगदारी नहीं मिलने से बदमाश उनसे रंजिश रखे हुए थे। उस रंजिश और पैसे की मांग के चलते ही बदमाशों ने डराने नीयत से उनके घर पर फायरिंग कर हमला किया है। बाइक और पिस्टल बरामद इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बगैर नंबर की CD डिलक्स बाइक बरामद हुई। साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। टीम जिला मोहाली के विशाल और अरुणवीर को पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं। अर्जुन को फिट होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें